अपना जिला

देवल मुनि की तपोभूमि देवलास पर चल रहे ऐतिहासिक मेले का डीएम, एसपी ने किया निरीक्षण

नदवासराय/ मऊ। देवल मुनि की तपोभूमि देवलास पर चल रहे ऐतिहासिक मेले का शनिवार को जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु एवं पुलिस अधीक्षक मऊ ललित कुमार सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस उपरांत दोनों अधिकारियों ने देवलास पर स्थापित सूर्य मंदिर में मत्था टेका और कहा की मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए हम कटिबद्ध है।

मेले में उपस्थित उच्चाधिकारियों को देख मंदिर समिति एवं मेला समिति के लोगों ने तीर्थ स्थल देवलास को पर्यटक स्थल बनाने की मांग किया जिस पर उच्चाधिकारियों ने आश्वासन देते हुए कहा कि आप सभी की मांग को शासन तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर अजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *