दिव्य प्रेम सेवा मिशन ने स्वतंत्रता दिवस व अरविंद जयंती पर मंदिरों व श्मशान घाट पर किया पौधारोपण
मऊ। दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार, की मऊ इकाई के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस व अरविंद जयंती के पावन अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों व श्मशान घाट पर पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर मिशन के वरिष्ठ पदाधिकारी वैराग्य वर्धन दूबे व गोरखपुर अंचल के सह संयोजक एडीजीसी क्रिमीनल एडवोकेट अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सर्वप्रथम नगर के पावर हाउस स्थित श्रीराम मंदिर में पौधारोपण किया गया। इसके बाद मिशन के लोगों ने शीतला माता धाम मंदिर परिसर में पहुंचकर पौधारोपण किया तथा मछलियों को आटा खिलाया। वहां से सभी लोग चंडी सागर मंदिर पहुंचकर पौधा रोपण किए उसके बाद स्थित ढेकुलियाघाट स्थित महाश्मशान घाट पर पौधारोपण किया गया।
वैराग्य वर्धन दूबे ने कहा कि देश की आजादी के अवसर पर शहिदों को नमन् करने के साथ पौधारोपण करना देश के पर्यावरण के लिए अच्छा कार्य है। हमें ऐसे पलों को ऐसे ही कार्यों से संजोना चाहिए।
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि हम स्वतंत्रता दिवस मनाने के साथ पौधारोपण कर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। अंत में गोरखपुर अंचल के सह संयोजक एडीजीसी क्रिमिनल अजय कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यों से ना सिर्फ हम अपने प्रकृति की रक्षा करते हैं बल्कि अपने लिए शुद्ध पर्यावरण वह वातावरण का माहौल भी बनाते हैं। मिशन के लोगों ने विभिन्न मंदिरों एवं और आदि के स्थानों पर परिजात, रुद्राक्ष, हरिसंकरी, बेली, चमेली, अड़हुल, आम, बेल व पीपल आदि के पौधों का पौधा रोपण किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला संयोजक मनोज त्रिपाठी, आनंद कुमार सिंह, राघवेंद्र राय लल्लन, सुनील कुमार दुबे सोनू, आनंद स्वरूप वर्मा, सुगंध लोहिया, नवीन कुमार राय बबलू, सभासद विनोद गुप्ता, सुनील कुमार यादव, मानवाधिकार के अध्यक्ष सुधीर दयाल, अविचल पांडेय, अभितोष तिवारी, आनन्द कुमार आदि मौजूद रहे।















