दहेज हत्या में वांछित सहित कुल 04 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
मऊ। जनपद के विभिन्न थानों द्वारा आज दिनांक 25.05.21 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान, थाना घोसी पुलिस द्वारा विक्कमपुर के पास से मु0अ0सं0 320/21 धारा 498ए,304बी भादवि व 3/4 डीपी एक्ट में वांछित अभियुक्त दिनेश बांसफोर पुत्र सुभाष, सुभाष बांसफोर पुत्र स्व0 प्रभू व गुड़िया पत्नी सुभाष निवासीगण विक्कमपुर थाना घोसी मऊ को गिरफ्तार कर चाला न्यायालय किया गया। साथ ही साथ थाना घोसी पुलिस द्वारा आजमगढ़ मोड़ कस्बा दोहरीघाट के पास से मु0अ0सं0 257/18 धारा 379,411,413,420, 467,468,471 भादवि में वांछित अभियुक्त समीर मिर्जा उर्फ राजू पुत्र तवरेज मिर्जा निवासी वार्ड 10 ज्ञापितनगर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।

