डॉ. ऋचा ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता हासिल कर नाम किया रोशन
● क्षेत्राधिकारी पति समेत माता-पिता व परिजनों को दिया सफलता का श्रेय
● गृहस्थ जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सहायक निदेशक मत्स्य पद पर हुआ चयन
मऊ । मऊ शहर में क्षेत्राधिकारी के रुप में तैनात नरेश कुमार की पत्नी डॉ. ऋचा चौधरी ने लोकसेवा आयोग की परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए सहायक निदेशक मत्स्य के पद पर चयनित हुई हैं। डॉ. ऋचा चौधरी की सफलता की सूचना मिलते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गया। डॉ. ऋचा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, पति समेत घर के सभी परिजनों को दिया है।
उल्लेखनीय है कि क्षेत्राधिकारी मऊ शहर के रुप में नरेश कुमार काफी दिनों से मऊ जिले में तैनात है, इस दौरान उनकी पत्नी डॉ. ऋचा चौधरी घर पर रहकर अपने गृहस्थ दायित्वों का निर्वहन करते हुए लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी में जुटी हुई थीं। डॉ. ऋचा चौधरी के चयन से अधिकारियों व कर्मचारियों में काफी खुशी की लहर है। डॉ. ऋचा ने बताया कि उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल रायबरेली से पूरा किया है। वर्ष 2015 में उन्होंने आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या से मत्स्य विज्ञान में स्नातक एवं 2017 में फिशरीज साइंस विश्वविद्यालय कर्नाटक से फिशरीज साइंस में परास्नातक किया है। हाल ही में उन्हें हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि दी गई है। वह मूल रूप से रायबरेली की रहने वाली हैं। लेकिन वह अपने पति क्षेत्राधिकारी मऊ शहर नरेश कुमार के साथ घर पर ही रहकर अपने गृहस्थ दायित्वों का निर्वहन करते हुए लोक सेवा आयोग की परीक्षा की भी तैयारी में जुटी हुई थी। डॉ. ऋचा चौधरी ने बताया कि हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है, इसलिए यहां पर खेती-बारी को अधिक से अधिक प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। उनका पूरा प्रयास रहेगा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही किसानों को भी जागरुक करें। डॉ. ऋचा चौधरी ने अपनी सफलता का श्रेय पति क्षेत्राधिकारी मऊ नरेश कुमार, पिता कमलेश चौधरी, माता आशा देवी, चाचा दिनेश चौधरी, सास सोमवती देवी को दिया है।

