मिसाल-ए-मऊ

टॉर्च की रोशनी में पढ़ाई कर शिक्षा की अलख जगा रहे युवा

शिक्षा का मतलब सीखे इन बच्चों से : सुजित कुमार सिंह
मऊ। ग्राम पंचायत तिघरा में बच्चों ने दिखाया शिक्षा का क्या मतलब है और ये क्यों जरूरी है। ग्रामसभा तिघरा के सुजित कुमार सिंह ने बताया कि वे रात 8 बजे के करीब अपने गाँव के प्रसिद्ध मंदिर तिघरा धाम में भ्रमण कर रहे थे तभी उनकी नजर मंदिर प्रांगण में स्थित भगेश्वरी माता की मंदिर की तरफ पड़ी तो उन्होंने देखा कि वहाँ गांव के ही 4 से 5 बच्चें व्हाइट बोर्ड लगाकर आपस में मोबाईल का फ़्लैश लाइट जलाकर तथा दीपक जलाकर आपस में पढ़ाई कर रहे हैं तब वो उनके पास पहुँचे तो उन बच्चों ने बताया कि वे प्रतिदिन शाम के समय माता के मंदिर में आते हैं और दीपक जलाकर उसी दीपक से पढ़ाई करते हैं।बच्चों ने बताया कि वे जो भी पढ़ाई मंदिर में बैठकर करते हैं उन्हें याद हो जाता है साथ ही साथ उन्होंने बताया कि वे भविष्य में आगे बढ़कर शिक्षा के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाना चाहते हैं।शिक्षा का असली मिसाल पेश करने में लगे इस गाँव के बच्चे।जिसमें सूर्य प्रताप यादव पुत्र रामनारायण यादव कक्षा 10 वी विद्यालय गांधी मुहम्मद अली मेमोरियल इंटर कॉलेज बेल्थरा रोड बलिया,अमनेंद्र यादव पुत्र प्रभुनाथ यादव कक्षा 9वी विद्यालय राम सुंदर पांडेय सर्वोदय इंटर कॉलेज गजियापुर मऊ, कमलेश यादव पुत्र रूदल यादव कक्षा बीएससी प्रथम वर्ष विद्यालय ऋषि राम नरेश पोस्ट ग्रेड्यूट कॉलेज, कुँवर जनमेजय सिंह पुत्र प्रभाकर सिंह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, अभिषेक यादव पुत्र वैजनाथ यादव कक्षा 10वी विद्यालय रामसुंदर पांडेय सर्वोदय इंटर कॉलेज गजियापुर मऊ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *