टैक्स बार ने फैयाज के बेटे को दिया 1.25 लाख का सहयोग
मऊ । टैक्स बार एसोसिएशन मऊ की ओर से पहली बार संयोजक अमरेश सिंह के नेतृत्व में हाल ही में हम सबके बीच नहीं रहे भाई फैयाज की पत्नी को आज ₹125100/- की नकद धनराशि अधिवक्ताओं ने प्रदान किया है।
टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त मंत्री एवं रोटरी क्लब के सचिव प्रदीप सिंह और वरिष्ठ सदस्य शमीम साहब समेत तमाम अधिवक्ताओं ने मृत फैयाज अधिवक्ता टैक्स बार के पुत्र को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी यदि किसी प्रकार की जरूरत हो तो संगठन को एक बार याद करें ताकि उनकी समस्या का हल संभव निदान किया जा सके अधिवक्ताओं ने उनके आवास पर फैयाज भाई को श्रद्धांजलि अर्पित किया इस मौके पर सहयोग देने वाले लोगों में… आदि मौजूद रहे।

