अपना जिला

जिला बनने पर ही संभव है बिल्थरारोड का विकास- चंद्रदेव राम

पूर्व में कानूनगों के रूप में क्षेत्र की सेवा करने वाले चंद्रदेव राम किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने कार्यकाल में उनकी एक अलग ही शैली रही है। नौकरी के बाद अब वह राजनीति के क्षेत्र में भी उतर कर लोगों की सेवा व उनके द्वारा देखे गए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के सपने को पूरा करना चाहते हैं। उनका स्पष्ट कहना है कि पूर्व मंत्री स्व0 शारदानंद अंचल के सपनों को पूरा करना उनका मुख्य उद्देश्य है। कहा कि जो भूमिका गरीबों के उत्थान के लिए डा0 भीम राव अम्बेडकर व लोहिया जी का रहा है वही भूमिका क्षेत्र के गरीबों के लिए उत्थान के लिए स्व0 अंचल जी का भी है। कहा कि उनका सपना था कि बिल्थरारोड जिला, हल्दीरामपुर में ताल परियोजना, थर्मल पावर प्लांट व इंडस्ट्रीज बने। कहा कि अंचल जी का सपना था कि यह क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र घोषित हो। वह क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए अर्थव्यवस्था को दो भागों में बाटने की वकालत करते है जिसमें पहला असंगठित अर्थ व्यवस्था व दूसरा संगठित अर्थ व्यवस्था। कहा कि उनके विधायक बनने के बाद सरयू नदी के घाट पर भी उतनी ही जगमगाहट होगी जितना आज दिल्ली के जमुना नदी पर है। वह क्षेत्र का विकास संवैधानिक दायरे में रह कर करना चाहते हैं साथ ही गरीबों व सही लोगों का उत्पीड़न बंद हो, कानून का राज हो व गरीब निर्भिक हों ऐसा स्वच्छ प्रशासन उनका सपना व उद्देश्य है। अंत में वह कहते हैं कि यह सब स्व0 शारदानंद अंचल के अधूरे क्रांति को पूरा करने पर ही संभव हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *