अपना जिला

जायसवाल समाज के लोगों ने मूक बधिर बच्चों के बीच जाकर मनाया गणतंत्र दिवस का उत्सव

मऊ। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जायसवाल समाज सेवा समिति के लोगों द्वारा नगर के ताजोपुर क्षेत्र स्थित अमरवाणी विद्यालय में पहुंचकर मूक बधिर बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस उत्सव के रूप में मनाया गया है।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार की सुबह अमर वाणी विद्यालय पहुंचकर समाज के लोगों ने दिव्यांग बच्चों में कागज के तिरंगा झंडा, मिठाई, चिप्स, बिस्किट इत्यादि बांटकर बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस उत्सव मनाया। 
इस अवसर पर संजय जायसवाल, प्रतीक जायसवाल, कंहैयालाल, आशीष कुमार जायसवाल, पीयूष जायसवाल, श्रीराम जायसवाल के साथ ही विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्रा व शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *