अपना जिला

छात्रा के अपहरण के मामले में पिता ने तीन के खिलाफ दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी

मधुबन /मऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गाँव में विद्यालय से घर आते समय दो सगे भाइयों द्वारा कक्षा 11 की छात्रा का अपहरण कर पाँच दिनों तक बंधक बनाए रखने के मामले में छात्रा के पिता द्वारा तीन के खिलाफ अपहरण कर हत्या करने का प्रयास एवं देह व्यापार के लिए छात्रा को बेचने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। हालांकि पुलिस ने छात्रा को घर से बरामद करते हुए मेडिकल परीक्षण के उपरांत 164 के बयान के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया है। बीते 17 फरवरी को कक्षा 11 की छात्रा गाँव के ही एक इण्टरमीडिएट कालेज से पढ़ाई के बाद अपने घर आ रही थी कि उसी दौरान गाँव के ही दो सगे भाई बाइक से आए तथा छात्रा का मुंह बंद करते हुए अपहरण कर लिया तथा गोरखपुर स्थित अपने दोस्त के यहा ले गए इसके उपरांत वह छात्रा को आजमगढ़ जीयनपुर ले आए जहा 22 फरवरी को छात्रा दोनों सगे भाईयों के चंगुल से किसी तरह से भाग कर जीयनपुर के एक दुकान पर पहुँची तथा घटना की जानकारी अपने पिता को दिया। छात्रा के खोजबीन में जुटे परिजन बताए स्थान पर पहुँचकर उसे घर ले आए। छात्रा की आपबीती बताने के उपरांत पिता द्वारा आरोपी युवकों के घर पहुँचकर इसकी शिकायत किया बावजूद युवक के परिजन इस बात को मानने के बजाए छात्रा के पिता को जान से मारने की धमकी देते हुए दरवाजे से भगा दिया। इस मामलें में छात्रा के पिता ने दोनों सगे भाइयों एवं पिता के खिलाफ तहरीर देते हुए छात्रा के अपहरण कर हत्या करने के प्रयास एवं देह व्यापार कराने हेतु बेचने का आरोप लगाते हुए स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाया है। इस मामलें में पुलिस ने छात्रा को उसके घर से बरामद करते हुए मेडिकल मुआयना कराने के उपरांत 164 के बयान हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया है । इस बावत प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे का कहना है कि मामलें की जाँच की जा रही है तथा आरोपियों की धरपकड़ हेतु छापेमारी की जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *