चोरी की स्टेपनी के साथ दो गिरफ्तार
मऊ। दिनांक 20.09.20 को थाना घोसी पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान विशाल यादव पुत्र अवधेश, इन्दल पुत्र रामसोहन निवासीगण महाबलपुर थाना घोसी के कब्जे से चोरी की स्टेपनी (बुलोरों) बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त स्टेपनी चोरी की सूचना दिनांक 20.09.20 को वादी राणा विमलेन्द्र यादव द्वारा थाना स्थानीय पर दी गयी थी जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 772/20 धारा 379 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग में धारा 411 भादवि0 की बढोत्तरी कर चालान न्यायालय किया गया।
