अपना जिला

चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक ने घोसी में किया निरीक्षण

घोसी। चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक कार्तिके धनजी बुद्ध भट्टी गुरुवार को घोसी तहसील पहुँच कर भौतिक निरीक्षण करते हुए अपने मातहतों को चुनाव के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया।
चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक कार्तिके धनजी बुद्ध भट्टी ने कहाकि आप सभी अपने क्षेत्र के मतदाताओं को निष्पक्ष होकर मतदान करने के लिए प्रेरित करें। साथ ही बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए सर्वे कर शासन के मंशा के अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित करें।मतदाताओं के अंदर किसी प्रकार का भय या डर नहीं होना चाहिए।साथ ही अराजक तत्वों और पैनी नज़र रखते हुए उनके विरुद्ध कार्यवाई करने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक घोसी राजीव प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार राघवेशमणि त्रिपाठी, गिरीश चंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *