ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर लाल जी की पुण्यतिथि रविवार को
मऊ। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक रविवार 27 मई को को पूर्वाहन 11:00 बजे से नगर के बकवल, एसपी ऑफिस स्थित नगरपालिका कम्युनिटी हॉल में होगा। इसमें ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर लाल जी की पुण्यतिथि मनाई जाएगी।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरिद्वार राय ने बताया कि बैठक में जिले के सभी पत्रकारों का परिचय पत्र के साथ ही उनका एक लाख रूपय का एक्सीडेंटल बीमा कराया जाएगा।
पत्रकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह व जिला सूचना अधिकारी डा॰ जितेन्द्र प्रताप सिंह होंगे।
ग्राफ जिलाध्यक्ष हरिद्वार राय ने बताया कि सभी पत्रकार अपने बैनर से जुड़े होने का प्रमाण पत्र के साथ ही अपना दो फोटो और सदस्यता शुल्क के साथ बैठक में उपस्थित हो। श्री राय ने सभी पत्रकारों से अनुरोध किया कि वह समय से कार्यक्रम में उपस्थित हो।

