गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक मऊ सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 30.05.2021 को थाना *दोहरीघाट* पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान चौहान चौक के पास से मु0अ0सं0 148/21 धारा 3(1) युपी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त पप्पू उर्फ प्रमोद यादव पुत्र पारस यादव निवासी रसूलपुर थाना दोहरीघाट जनपद मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त अभियुक्त अवैध शराब के निमार्ण/बिक्री में संलिप्त है जिसके विरूद्ध पूर्व में मुकदमे पंजीकृत है।
