अपना जिला

खुशखबरी : मऊ से दिल्ली के लिए चलेगी नई ट्रेन

मऊ। पूर्वोतर रेलवे के मऊ स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य एवं पूर्व डीआर यूसीसी सदस्य प्रदीप सिंह ने बताया कि मऊ से दिल्ली के लिए चलेगी एक नई ट्रेन। जल्द ही फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में रेल मंत्रालय की ओर से हरी झंडी दिखा दी जाएगी । ट्रेन के संचालन का समय सायं काल की बेला में होने की संभावना जताई जा रही है। नई ट्रेन के संचालन को लेकर ही डीआरएम वाराणसी का दौरा भी हुआ है ताकि फरवरी माह से चलने वाली ट्रेन को लेकर कोई तकनीकी दिक्कत ना उत्पन्न हो । ट्रेन मऊ से चलकर औड़ियहार- जौनपुर होते हुए दिल्ली को जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *