कांग्रेस की सरकार में उत्तर प्रदेश के बुनकरों की स्थिति काफी मजबूत थी : अब्दुल
मऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंखयक विभाग शहर व ज़िला के तत्वाधान में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी और बुनकरों के मसीहा अब्दुल कयूम अंसारी की पुणयतिथि पर बुनकर सम्मेलन का आयोजन शहर चेयरमैन मासूम अंसारी की सदारत में संपन्न हुआ।
प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों में उत्तर प्रदेश के बुनकरों की स्थिति काफी मजबूत थी। विभिन्न जिलों में कताई मिलें लगी थीं। बनारस, मऊ, मुबारकपुर, अम्बेडकर नगर, सीतापुर, मेरठ के बुनकरी विश्व बाजार में अपनी पहचान बना चुकी थी। लेकिन सपा ने बुनकरों से वोट तो लिया लेकिन उनके विकास के लिए कुछ नहीं किया। बुनकर समाज पिछड़े वर्ग में भी आज सबसे दयनीय स्थिति में है जबकि सपा अपने को पिछड़ा वर्ग की हितैषी बताती रही है।
शाहनवाज आलम ने आरोप लगाया कि सपा के पिछड़ावाद में मुस्लिम जातियां जैसे अंसारी, कुरैशी, सलमानी, इदरीसी, मलिक, सैफी, फकीर, कुंजड़ा, बंजारा, झोंझा सिर्फ वोटर की हैसियत रखती हैं जिनका काम मुलायम सिंह यादव के लोगों को वोट दे कर विधायक और सांसद बनाना था। लेकिन अब पसमांदा समाज सपा की मुस्लिम विरोधी मानसिकता को समझ चुका है।कानपुर कैंट विधायक शोहेल अख्तर ने कहा कि सपा ने बुनकरों को मुस्लिम होने की सजा दी और उनके वोट और नोट के बल पर सिर्फ अपने लोगों को मजबूत किया। वहीं कांग्रेस लगातार सदन से लेकर सड़क तक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के नेतृत्व में आवाज उठा रही है। यहां तक कि बनारस में बुनकरों के सम्मेलन में शामिल होने के कारण कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर फर्जी मुकदमें तक लाद दिए गए।
कोंग्रेस पार्टी के पूर्व सचिव एवम् बुनकर नेता अबु बकर अंसारी ने कहा कि पूर्व की कोंग्रेस सरकारों ने बुनाई उद्योग को बढ़ावा देने के लिए जितनी लाभकारी योजनाएं बनाई थी उस प्रदेश की सपा,बसपा और भाजपा की सरकार ने एक एक कर के बन्द कर दिया । कोंग्रेस ही एक मात्र बुनकरों की हितैषी है
ज़िला अध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा कि मुसलमानों को मुलला मुलायम के बहकावे से बाहर निकल कर अपने नेतृत्व को मजबूत करना होगा
शहर चेयरमैन ने सम्मेलन में एक प्रस्ताव रखा जिसमें मुसलमानों की पिछड़ी जातियों और दलित मुसलमानों को उनके आबादी के अनुसार कोंग्रेस पार्टी के संगठन में उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की गई है जिसे ध्वनि मत से पारित किया गया
ज़िला चेयरमैन सत्तार कुरैशी ने कहा कि भाजपा को एक वर्ग विशेष का दामन बन्द करना होगा।संचालन खालिद अंसारी ने किया।इस सभा मे सबीहा अंसारी,समीउल हसन,असलम ख्वाजा गुड्डू,नेसार अहमद,बालकृष्ण चौहान, नसीम अहमद,राना खातून,मास्टर तय्यब, नेयाज अहमद,सनाउल्लाह अंसारी,अकरम प्रेमियर,रफी अतहर,शफीक डायमण्ड,सईदुर रहमान,असद नोमानी,वकील अहमद,हफीजुर्रहमान, परवेज़ अहमद,इत्यादि सैकड़ो लोग शामिल थे।


