कविता “पर्यावरण दिवस”
■ के.पी. चौहान आरजू
लगाते रहो पेड़ तो जीवन में
रहेगी सदा खुशहाली
घर आंगन विद्यालय परिसर में
कोई कोना रहे ना खाली
पेड़ पौधे लगाकर
कर दो एक काम महान
पेड़ ही देते हैं ऑक्सीजन
पेड़ ही देते हैं जीवनदान
फल-फूल वाले वृक्ष लगाने से
मधुबन रहेगा हरा भरा
सुंदर लगेगी फुलवारी
बाद में हमारे बच्चों की बारी
फुल मिलेंगे फल मिलेंगे
जब पेड़-पौधों से कली खिलेगी
मन प्रसन्न हो जाएगा जब
बच्चों जैसी मधुर मुस्कान मिलेगी
जन्मदिन हो या शादी की सालगिरह
एक पौधा हम
जरूर लगाएंगे
हम पर्यावरण दिवस मनाएंगे
देते रहे हम सब जन को
पर्यावरण दिवस की
हार्दिक शुभकामनाएं
आओ हम सब मिलकर
पेड़ -पौधे लगाएं
सच्चे मन से
पर्यावरण दिवस मनाएं
==========≠======
Ashu Kavi Shikshak
के पी चौहान Arjun
Mob–9826031513

