अपना जिला

ईसाई समुदाय से जुड़े 05 सौ लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा

मऊ। ज़िला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान मे मझवारा स्तिथ चर्च में रविवार को प्रोस्टेन्ट ईसाई समुदाय से पास्टर दिनेश कुमार के नेतृत्व मे उनसे जुड़े लगभग 500 सौ लोगों ने कांग्रेस पार्टी की विचार धारा व कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा से प्रभावित होकर इन लोगों ने कांग्रेस हाथ थाम लिया। जिला अध्यक्ष इंतेखाब
आलम पिछड़ा प्रकोष्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर ज़िला सचिव विनोद कुमार शिवाजी कन्नौजिया स्वामीनाथ राय पूर्व सैनिक जय प्रकाश राय ने सभी नए सदस्यों को माला पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा कि आज बड़ी संख्या मे महिलाओं का कांग्रेस पार्टी मे आना इस बात का संकेत है कि जिन मुद्दों को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा आगे बढ़ रहे है उन्हें देश प्रदेश की महिलाओं युवाओं का समर्थन है। पिछड़ा प्रकोष्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की सरकार हमारे युवाओं को रोजगार नही दे पा रही है हक मांगने पर लाठी से पीटा जाता है।मंहगाई से आम जनता त्रस्त है कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है।ऐसे मे कांग्रेस पार्टी में आने वाले लोग पार्टी के संघर्ष मे महत्वपूर्ण साबित होंगे।युवाओं के सहयोग से कांग्रेस यह लड़ाई जीतेगी।ज़िला सचिव विनोद कुमार ने बताया सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से चन्दन जी,गोलू कुमार,दीपक कुमार,वंश बहादुर,राम बाला, सिस्टर रमिता, मालती,फूलमती, शकुन्तला, प्रमिला,रहे। ज़िला सचिव शिवाजी कन्नौजिया ने सभी नए सदस्यों को माला पहना कर स्वागत किया और बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *