खास-मेहमान

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मऊ के अध्यक्ष डा. पी.एल. गुप्ता व सचिव बने डा. सी.एस. साहनी

मऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मऊ की बैठक नगर के गृहस्त प्लाजा में हुई। जिसमें इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े चिकित्सकों की समस्याओं पर विस्तृत रूप से गहन विचार विमर्श किया गया। इसके बाद अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नई कार्य समिति वर्ष 2020-2021 का गठन किया गया।
जिसमें इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मऊ शाखा के अध्यक्ष पद पर जाने-माने जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉक्टर पीएल गुप्ता को सर्वसम्मति से चुना गया तथा सचिव पद पर बाल रोग विशेषज्ञ डा. सीएच साहनी को चुना गया।

उपाध्यक्ष पद पर डॉ आरके अग्रवाल, डॉक्टर अजीत कुमार सिंह व कोषाध्यक्ष डॉ अमित कुमार रंजन तथा डॉ मनोज गुप्ता को संयुक्त सचिव, डॉ राहुल राय को चिकित्सा सचिव तथा आईएमए के केंद्रीय प्रतिनिधि के रूप में डॉ राजाराम चौहान, डॉ रघुनंदन अग्रवाल, डॉ रोहित राय तथा राज्य प्रतिनिधि के रूप में डॉक्टर के पी सिंह, डॉ एस एन सिंह ,आसिफ नोमानी तथा डॉक्टर डीएन राय का चयन किया गया।
बैठक में पूर्व कार्यसमिति में अपना बेहतर योगदान देने वाले वर्ष 2019-2020 के अध्यक्ष डॉ संजय सिंह तथा सचिव डॉ सीएच साहनी की पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए उन्हें विदाई दी गई। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर पांचवी बार पदारूढ़ होने वाले लब्ध प्रतिष्ठित जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉक्टर पीएल गुप्ता ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि मौजूदा दौर में कोरोना वायरस के संक्रमण से आम जनों को का बचाव करते हुए अपने चिकित्सकीय विधा को बेहतर ढंग से फलीभूत करने की आवश्यकता है। क्योंकि हम सभी चिकित्सकों की नैतिक की जिम्मेदारी है कि इस वैश्विक महामारी में जहां कोरोना वायरस ने पूरे विश्व में पांव पसार कर सभी को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है , जिससे सभी की निगाहें हम चिकित्सकों के व्यापक योगदान पर टिका हुआ है। इसलिए चिकित्सकों और मरीजों में बेहतर समन्वय और तालमेल करते हुए हमें और भी बेहतर ढंग से अपनी सेवाएं देना है। तथा सरकार द्वारा तय किए गए मापदंडों का पालन करते हुए उससे अपना और मरीजों का बचाव किया जाना है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों ने उनके ऊपर जो जिम्मेदारी सौंपी है ,वह उसका अनुपालन बेहतर ढंग से करने का पुरजोर प्रयास करेंगे।और पिछले से और भी बेहतर योगदान देने का प्रयास करेंगे।
नई टीम को बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से पूर्वी संसार के संपादक ओम प्रकाश गुप्त, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष उमाशंकर ओमर , विजय शंकर गुप्त, उत्तर प्रदेश सरकार में माटी कला बोर्ड के सदस्य हरेंद्र कुमार प्रजापति, संयुक्त संपादक फतेह बहादुर गुप्त, संपादक डॉ अरुण कुमार मिश्र, सुशील कुमार पांडेय, अब्दुल अजीम खान ,स्वतंत्र कुमार गुप्त उर्फ मुन्ना, ऋषिकेश पांडे, डॉक्टर रामगोपाल गुप्त, राम नारायण साहू, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार गुप्त , अरुण भारतवंशी, भगवानदास गुप्त, मोहम्मद तजमुल, जयप्रकाश पटेल (मोदी भक्त) इत्यादि प्रमुख रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *