खास-मेहमान

आजमगढ़ की लीना मिश्रा दिल्ली में कला रत्न व् रत्न- ए-हिन्द अवार्ड से सम्मानित

दिल्ली। फाइन आर्ट सेंटर की निदेशिका डॉ लीना मिश्रा कलाकार को अग्निपथ आर्ट सोसाइटी नई दिल्ली द्वारा कला रत्न व् औरा प्लेनेट नई दिल्ली द्वारा रत्न-ए-हिन्द अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारतीय कला व् कला शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया जाता है। गांधी पीस फाउंडेशन ऑडिटोरियम दिल्ली में आयोजित 9th वार्षिक कला प्रतियोगिता के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध सरदार वल्लभ भाई पटेल की सबसे ऊँची प्रतिमा स्टेचू ऑफ़ यूनिटी के मूर्तिकार पद्मभूषण व् पद्मश्री श्री राम वी सुतार मुख्य अतिथि व् विजेंद्र शर्मा जैसे दिग्गज कलाकारों की उपस्थिति में कला रत्न अवार्ड मिला। एक अन्य कार्यक्रम में आर्टीज़न आर्ट गैलरी, प्यारेलाल भवन नई दिल्ली में आयोजित औरा प्लेनेट की इरम खान ने रत्न-ए-हिन्द अवार्ड से नवाज़ा।


अग्निपथ के अध्यक्ष महेंद्र कुमार लूथरा व् औरा प्लेनेट की इरम खान को धन्यवाद देते हुए डॉ लीना ने अपनी उपलब्धि को अपने माता पिता का आशीर्वाद व् पति डॉ कौशलेन्द्र मिश्रा के सहयोग का परिणाम माना।
फाइन आर्ट सेंटर के माध्यम से डॉ लीना लगातार पिछले 18 वर्षों से लड़कियों को कला की शिक्षा में पारंगत कर रही है।डॉ लीना ने कला प्रतिष्ठा अवार्ड, कला निधि अवार्ड, क्षितिज अलंकार अवार्ड, बेस्ट आर्टिस्टअवार्ड, टैलेंट ऑफ़ द इयरअवार्ड, पॉवर वोमेनअवार्ड ,नारी शक्ति सम्मान व् अमृता शेरगिल अवार्ड आदि प्राप्त कर देश विदेश में आजमगढ़ का नाम रौशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *