खास-मेहमान

आकांक्षा समिति की अध्यक्ष सीमा बिंदु ने किया रक्तदान

मऊ 08 फरवरी,2018। आकांक्षा समिति द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय में किया गया। जिसका उद्घाटन फीताकाट कर जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु की धर्मपत्नी श्रीमती सीमा बिन्दु एवं जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु द्वारा किया गया। सीमा बिन्दु जनपद में आकांक्षा समिति की अध्यक्ष हैं। सीमा बिन्दु अध्यक्ष आकांक्षा समिति द्वारा स्वयं सबसे पहले रक्तदान किया गया इसके पश्चात मुख्य चिकित्साधिकारी, डी0एफ0ओ0, मनीष सिंह पी0आर0ओ0 जिलाधिकारी, पुनीत श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव सहित दो दर्जन लोगों द्वारा रक्तदान किया गया यह रक्तदान शिविर चलता रहेगा जो लोग इसमें भाग लेना चाहते हैं वे स्वयं जिला चिकित्सालय में जाकर रक्तदान कर सकते हैं।
सीमा बिन्दु अध्यक्ष, जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु ने उक्त अवसर पर रक्तदान के बाद कहा कि मैने स्वयं सबसे पहले इसलिए रक्तदान किया कि इसके बारे में फैली आपत्तियां दूर हो सके तथा महिलायें भी निसंकोच इसमें भाग लें और कहा कि रक्तदान महादान है इसमें अपना सहयोग है। जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छ रूप से रक्तदान करने का आवहान किया है। रक्तदान करने में प्रमुख रुप से पत्रकार प्रवीण श्रीवास्तव पुनीत श्रीवास्तव आदि शामिल है।
उक्त अवसर पर सी0एम0एस0, अपर जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारी एवं पत्रकार उपस्थित रहें। वरिष्ठ पत्रकार अरिजीत सिंह की बात पर गौर करें तो जनपद में पहली बार जिलाधिकारी की पत्नी व आकांक्षा समिति की चेयरमैन ने रक्तदान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *