अपना जिला

अर्पण ब्रांड का खाद्य तेल 72 लीटर सीज

मोहम्मदाबाद गोहना/मऊ।आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश एवम जिलाधिकारी मऊ के निर्देश पर आगामी होली पर्व पर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से सहायक आयुक्त खाद्य आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ के नेतृत्व में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी मऊ की टीम द्वारा मोहम्मदाबाद गोहना स्थित स्टेशन रोड के खान ब्रदर्स के एजेंसी पर पहुंचकर अर्पण ब्रांड का खाद्य तेल 72 लीटर सीज करते हुए इसका सैंपल लिया। इसी प्रकार सैयाम खान के एजेंसी से मोदी ब्रांड के नमकीन का सैंपल लेते हुए 77 किलो नमकीन को जब्त किया गया।इसी प्रकार इसी एजेंसी से भोजन ब्रांड दाल के नमूना का सैंपल लेते हुए ढाई क्विंटल दाल को सीज किया गया। इसके पूर्व टीम द्वारा सुबह में चार दूधिया वालों से भी दूध का सैंपल लिया गया था। इस प्रकार टीम द्वारा शुक्रवार को कुल सात नमूने लिए गए।टीम द्वारा मिलावट होने की आशंका पर नमूना लेकर जांच हेतु जन विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ को भेज दिया गया है।
इस बाबत पूछे जाने पर सहायक आयुक्त खाद्य मंडल आजमगढ़ डी वीके पांडे ने बताया कि मिलावट की आशंका पर नमूना लिया गया है।प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत मिलावट पाए जाने पर संबंधित कारोबारकर्ता के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सहायक आयुक्त खाद्य आज़मगढ़ मंडल आजमगढ़ के साथ मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी नसीम अहमद, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मऊ आरके दीक्षित,खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज यादव,बिंदु पांडे, रामानंद,जयहिंद राम,राम बदन,आदि रहे।
सहायक आयुक्त द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी पर मोहम्दाबाद गोहना नगर की अनेकों मिठाई की दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गई। बाजार में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *