अनिल वर्मा बने विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश मंत्री, शिक्षकों में हर्ष व्याप्त
◆ आजमगढ़ मण्डल अध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी
मऊ । विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश नेतृत्व ने राज्य स्तर पर दो-दो बार सम्मानित हो चुके उत्कृष्ट शिक्षक अनिल कुमार वर्मा को प्रदेश मंत्री बनाते हुए आजमगढ़ मंडल के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है । श्री वर्मा वर्तमान में मऊ के जिला प्रभारी हैं । प्रदेश नेतृत्व की सहमति के आधार पर नव वर्ष के प्रथम दिन प्रदेश महामंत्री सुभाष कन्नौजिया द्वारा जारी मनोनयन पत्र से जनपद सहित संपूर्ण आजमगढ़ मंडल के शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है ।
उल्लेखनीय है की विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के सभी मंडलों का पुनर्गठन पहले से ही प्रस्तावित था और इस पर कार्य चल रहा था । प्रादेशिक पदाधिकारियों ने काफी सोच विचार कर प्रदेश के 17 मंडलों के लिए मंडल अध्यक्ष/प्रदेश मंत्री एवं 9 मंडलों के लिए मंडल उपाध्यक्ष का मनोनयन किया है । प्रदेश महामंत्री द्वारा जारी उक्त सूची में आजमगढ़ मंडल/प्रदेश मंत्री के अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार वर्मा को मनोनीत किए जाने पर जनपद के शिक्षकों मे काफी खुशी व्याप्त है । उल्लेखनीय है कि विशिष्ट बीटीसी में मंडल अध्यक्ष का पद संगठन का पदेन प्रदेश मंत्री का पद होता है इसलिए उत्कृष्ट शिक्षक अनिल कुमार वर्मा को प्रदेश मंत्री बन जाने से सभी शिक्षक काफी खुश है और उन्होंने श्री वर्मा को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में जहां शिक्षक समस्याओं का त्वरित समाधान होगा वहीं बेसिक शिक्षा के उन्नयन की दिशा में भी आशातीत परिवर्तन होगा । आजमगढ़ मंडल के अध्यक्ष/प्रदेश मंत्री के पद पर अनिल वर्मा का मनोनयन करके विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश नेतृत्व ने यह संदेश दिया है कि अब अपने उत्तरदायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए बेसिक शिक्षा को उत्तरोत्तर उंचाई प्रदान करने वाले शिक्षकों को भी सम्मान देते हुए उन्हें संगठन के महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाएंगे ।
श्री वर्मा के प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह,जिला महामंत्री राजेश राय,जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, शाहनवाज खान,अरुण मौर्य, जिला कोषाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, जिला संयुक्त मंत्री अनिल कुमार गुप्त, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार वर्मा,दूधनाथ सिंह, अमरजीत सिंह,ज्ञानचन्द कन्नौजिया,धनन्जय सिंह, आदि ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए श्री वर्मा को बधाई दी है ।

