अपना जिला

अनियंत्रित वाहन गहरे खड्ड में गिरी युवक की मौत

मोहम्मदाबाद गोहना/मऊ। मोहम्मदाबाद गोहना- घोसी मुख्य मार्ग पर स्थित चुंगी के निकट सोमवार की रात्रि लगभग 8:50 बजे 55 वर्षीय काली प्रसाद जायसवाल पुत्र स्वर्गीय गन्ना जायसवाल निवासी थाना महाराजगंज जनपद आजमगढ़ जो अपने चार पहिया वाहन से किसी कार्य हेतु मोहम्मदाबाद गोहना आए हुए थे,तथा रात्रि में चुंगी के निकट अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी को लेकर जाते समय अनियंत्रित होकर 50 फुट नीचे गहरे खड्डे में गिर गये। जहां उनके सीने में गंभीर चोटें आई। घटना की जानकारी पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दी। जहां मौके पर पहुंची 108 नंबर की एंबुलेंस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने इन्हें सदर अस्पताल आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया,जहां रात्रि 11:00 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही देर रात्रि मौके पर पहुंचे परिजन ने रोते बिलखते हुए तथा शव को लेकर महाराजगंज आजमगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।बताते चलें कि वह महाराजगंज आजमगढ़ जनपद के एक समाजसेवी तथा बड़े व्यवसाई थे जबकि हुई इस घटना के समय आसपास के लोगों ने हाथ में पहने हुई अंगूठी व लॉकेट पर हाथ साफ कर दिया। वहीं शव के घर पहुंचते ही घर पर कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *