अटेवा ने संकल्प दिवस के रूप में गांधी जयंती मनाया
घोसी में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के पास जिले की अटेवा इकाई ने सरकारी निर्देशों का अनुपालन करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एनपीएस और निजीकरण भारत छोड़ो का संकल्प लेते हुए गांधी जयंती को संकल्प दिवस के रूप में मनाया ततपश्चात हाथरस की दुर्घटना में मृतक बालिका की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रह कर शोक सम्वेदना भी ब्यक्त की ।इस अवसर पर अटेवा के मण्डलीयमंत्री राजेश सिंह ,जिले के संरक्षक श्याम सुन्दर यादव, जिलामहामंत्री बिरजू सरोज ,ब्लॉक अध्यक्ष घोसी सुकान्त सलिल ,ब्लॉक अध्यक्ष दोहरीघाट नीरज राय, विवेक यादव , मिथलेश ,प्रताप नारायण राय,हरेंद्र कुमार भारती,विमल भारती,दिनेश यादव ,महेंद्र यादव आदि लोग उपस्थित थे ।

