अपना जिला

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने फूंका चीन के राष्ट्रपति का फूंका

मऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मऊ के कार्यकर्ताओं द्वारा मऊ नगर में भारत माता के वीर जवानों पर चाइना द्वारा हमले को लेकर तथा भारत माता के लाल वीर जवानों के शहीद होने पर उनको नमन करते हुए भारत माता की जय, वन्दे मातरम् की जयकारों के साथ चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूका गया तथा चाइना मुर्दाबाद, चीन तेरी ताना साही नहीं चलेगी नहीं चलेगी, चीन जैसे गद्दारो को जूता मारो सालो को नारा के साथ चाइना सामान का बहिष्कार करने को लेकर नगर के भीटी चौराहे पर विभिन्न कॉलेज इकाइयों के छात्रों के साथ चाइना का उल्लास भरा विरोध किया गया जिसमें जिला संगठन मंत्री वीर प्रताप, श्याम उपाध्याय, सूरज मल्होत्रा,आनंद सिंह, शुभम मद्धेशिया, सौरभ श्रीवास्तव, आयुष चौरसिया, अविनाश सिंह, शुभम, सन्नी मद्धेशिया आदि अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान भीटी के सभी आते जाते राहगीरों ने भी अपनी गुस्सा दिखाया तथा उन्होंने भी चाइना मुर्दाबाद का नारा लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *