अपना जिला

होम्योपैथिक मेडिकल कैम्प का आयोजन 150 मरीजों को जांच व दवा मुफ्त

नदवासराय/मऊ। महाशिवरात्रि के अवसर पर मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के इटौरा चौबेपुर गांव में निको ग्रुप के चेयरमैन व उद्योगपति बसंतलाल साव द्वारा 11 फरवरी से 15 फरवरी तक कराये जा रहे विविध कार्यक्रमों के अन्तिम दिन होम्योपैथिक मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद आजमगढ़ व मऊ से आये मनोरोग विषेशज्ञ डा0 कुलदीप दीक्षित, स्त्रीरोग विषेशज्ञ डा0 गार्गी गौतम, गुर्दारोग विषेशज्ञ डा0 मुस्ताक अहमद, डा0 सौरभ सिंह, डा0 सुमन तिवारी, डा0 पीके राय, डा0 वागीश चन्द्र उपाध्याय, डा0 संजय गुप्ता सहित आठों डाक्टरों की टीमों ने लगभग 150 मरीजों की जांच कर दवा वितरीत किया। इस सम्बन्ध में शिविर संयोजक रणधीर सिंह ने बताया कि इन मरीजों की सहूलियत के लिए कुछ और व्यवस्था की जायेगी।
इधर निको ग्रुप चेयरमैन के प्रतिनिधि समाजसेवा अजय जायसवाल ने बताया कि गरीब असहाय रोगियों के लिए बाबू जी से मिलकर उपचार कराने का कार्य कराया जायेगा। निको ग्रुप के चेयरमैन बसंतलाल साव ने कहा कि अपने क्षेत्र के लिए हर वर्ष जीवन प्रयन्त इसी प्रकार अनेकों कार्यक्रम का आयोजन होता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *