हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट विद्यालयों के प्रधानाचार्य की सयुंक्त समीक्षा बैठक नोमानी इण्टर कालेज में
मऊ। नगर के ए0 एल0 नोमानी इण्टर कॉलेज मऊ में बुधवार को जनपद के समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट विद्यालयों के प्रधानाचार्ययों की सयुंक्त समीक्षा बैठक व कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमेंं राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के समन्वयक चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव ने विस्तार से शैक्षिक सत्र 2018-19 में छात्रों की शैक्षिक गुणवक्ता के बारे मेंं बताया। इस मौके पर ज़िला विद्यालय निरीक्षक मऊ डॉ0 विजय प्रकाश सिंह ने संबोधित करते हुए सभी प्रधानाचार्यों को सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए बधाई देते हुए कहा कि अगले सत्र में और बेहतर शिक्षा देने का निर्देश दिया।
इस मौके पर इंजी0 शोएब नोमानी प्रबंधक नोमानी इण्टर कालेज, उस्मान अली प्रधानाचार्य नोमानी इण्टर कॉलेज, रामकांत यादव, देव भास्कर तिवारी, शैलेश कुमार सिंह, मोहम्मद मज़हर, राम विलास यादव, शमा शेख, नीलम गुप्ता, उपेंद्र नाथ राय, लालमनी यादव आदि उपस्थित रहे

