हत्या का आरोपित अभियुक्त गिरफ्तार
मऊ। दिनांक 02.01.2021 को थाना *घोसी* पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान नदवा सराय मोड़ के पास से मु0अ0सं0 1033/20 धारा 302 भादवि0 में वांछित अभियुक्त सुनील चौहान पुत्र फौजदार चौहान निवासी जलईपुर मसीना थाना घोसी जनपद मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 28.12.2020 को वादी र्दुगविजय चौहान द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दिया गया था कि दिनांक 26.12.2020 को वादी की पुत्री (मृतक) पर चारी का आरोप लगाकर गला दबाकर कर हत्या उसके ससुराल वालों द्वारा कर दिया गया है इस सम्बन्ध में उक्त मृतिका के पति सहित तीन लोगों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 1033/20 धारा 302 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसमें उक्त अरोपी (मृतक के पति) को गिरफ्तार किया गया।
