स्वयं सहायता समूह की डीएम की अध्यक्षता में बैठक
मऊ। जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा मऊ द्वारा जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में स्वयं सहायता समूह को शहर मिशन प्रबन्धक आनन्द प्रकाश मौर्य की सहभागिता से सफलता पूर्वक सम्पन्न करायी गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा स्वयं सहायता समूहों को स्वालम्बी बनाने निर्देश दिये गये। बैठक की अगुवाई परियोजना अधिकारी हरेराम सिंह यादव की देख रेख में हुई। स्वयं सहायता समूह की बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के समस्त योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया, जिसमें शौचालय बिन्दु को मुख्य रूप से बताया गया। समाज कल्याण अधिकारी द्वारा सामुहिक शादी के बारे में भी जानकारी दी गयी। एल0डी0एम0 गिरिश चन्द्रा के द्वारा प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गयी।
अन्त में जिलाधिकारी द्वारा समस्त स्वयं सहायता समूहों को सुचारू रूप से कार्य करने व आगे बढ़ाने के लिए आदेश दिया गया। बैठक में परियोजना अधिकारी हरेराम सिंह यादव डूडा-मऊ, शहर मिशन प्रबन्धक आनन्द प्रकाश मौर्य डूडा-मऊ, जिला समाज कल्याण अधिकारी, एल0डी0एम0 गिरिश चन्द्रा मऊ एवं सामुदायिक आयोजक मो0 आदिल डूडा-मऊ, सी0डी0एस0 कुन्ती देवी, उषा भारती व समस्त समूह की महिलाओं के द्वारा प्रतिभाग किय गया।