अपना जिला

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की हुयी बैठक, नोडल अधिकारियों को मिला डीएम का निर्देश

मऊ। 26 मार्च,2018। जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु द्वारा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत कुल 6175 शौचालय बनाने के लिए नोडल अधिकारियों को नामित किया गया है। ये सभी 48 अधिकारी अपने गोद लिए गावों में शौचालय निर्माण की प्रगति का भौतिक सत्यापन करेंगे। इसी भौतिक सत्यापन के बाद नोडल अधिकारियों की बैठक जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि गावों में शौचालय निर्माण की प्रगति की जांच करें और यदि ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम प्रधान कोई लापरवाही कर रहें है तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दे उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी।
उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, डी0सी0 मनरेगा, उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सहित सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *