स्काउट गाइड का 5 दिवसीय प्रशिक्षण एलन नेशनल स्कूल में आज से
सिकन्दरपुर/ बलिया। क्षेत्र के ऐलन नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिवान कला में पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि मिस्टर नियाज अंसारी प्रबंधक नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल थे। इस अवसर पर अध्यापकों द्वारा मुख्य अतिथि को माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रिंसिपल प्रत्याशा तिवारी के नेतृत्व में मुख्य अतिथि ने रीबन काटकर किया। तथा नीले रंग का स्काउट गाइड झंडा मुख्य अतिथि द्वारा फहराया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने छात्र–छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण मैं सेल्फ डिफेंस सिखलाया जाता है। जिससे आपातकालीन स्थिति में सभी छात्र -छात्राएं आत्मरक्षा कर सकेंगे।
यह पूरा आयोजन जिला स्काउट गाइड के निरीक्षण में ट्रेनर विशम्भर ओझा तथा शरद चंद्र पांडे के देखरेख में किया गया। कार्यक्रम का समापन 10 फरवरी को होगा। इस अवसर पर सोनू खान अनिल तिवारी देवाशीष भट्टाचार्य जियाउल हुसैन आयान अकरम सनोज रावत आदि लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन उपेंद्र कुमार साहनी ने किया ।
रिपोर्ट-इमरान खान/विनोद गुप्ता

