अपना जिला

सेंट जेवियर्स स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया

बिल्थरारोड /बलिया । शिक्षक दिवस के अवसर पर क्षेत्र के पिपरौली बड़ा गांव स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में प्रत्येक वर्ष भांति इस वर्ष भी शिक्षक दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के उत्कृष्ट शिक्षकों को जहां सम्मानित किया गया वही छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से खूब वाहवाही लूटी।
सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली बड़ा गांव में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्रधानाचार्य डा० जे आर मिश्रा ने डा० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पाण कर किया। बाद बच्चो ने अध्यापकों की भूमिका निभाते हुए अध्यापन का कार्य किया। जिसका मूल्यांकन कार्यालय द्वारा नियुक्त अध्यापको को दिया गया इसका मूल्यांकन तीन ग्रुप समूह में किया गया।

तीनो वर्ग समूह में सर्वोत्कृष्ट अध्यापन का कार्य करने वाले बच्चों को प्रधानाचार्य के द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में बच्चो के द्वारा ग्रुप संगीत व कवि सम्मेलन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया । विद्यालय के शिक्षकों द्वारा म्यूजिकल चेयर, रस्सा – कस्सी, पासिंग बॉल आदि गेम भी खेला गया। कार्यक्रम के अंत मे सन् 2017-18 में 100% रिजल्ट देने वाले अध्यापक प्रमोद कुमार सिंह , विवेक श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार गोयल व हेमंत कुमार को 5-5 हजार रुपये का चेक पुरस्कार के रूप में देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि आज से हर साल 100% रिजल्ट देने वाले अध्यापक को शिक्षक दिवस के अवसर सम्मानित और पुरस्कृत किया जायेगा । इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या शीला मिश्रा सहित विद्यालय के अध्यापक वहां शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *