सुशांत ने आत्महत्या नहीं की उसकी सुनियोजित साजिश रच की गयी हत्या : तहरीर अहमद
मऊ। अटल भारतीय हिन्दू फाउण्डेषन के बैनर तले अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तहरीर अहमद खान के नेतृत्व में लोगों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर प्रर्दशन किया और एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या से सम्बन्धित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट जेएन सचान को सौंपा। सौंपे ज्ञापन में मांग किया कि सुषांत की आत्महत्या के मामले में जांच सीबीआई द्वारा की जाये, जिससे सुषांत सिंह को उचित न्याय मिले सके। मौलाना तहरीर अहमद खान ने कहा कि सुशांत सिंह ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी एक सुनियोजित रुप से हत्या की गई है। जिसकी जांच सही ढंग से होनी चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में इष्तियाक अहमद, शमशेर अली, शाहबुद्दीन, इमराना खातून, शमसुद्दीन अख्तर व जावेद मौजूद रहे।

