अपना जिला

सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के 22 पदों पर 20 ने किया नामांकन

मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन वर्ष 2018 के नये कार्यकारिणी के लिए शनिवार को 22 पदों पर होने वाले चुनाव के लिए कुल अध्यक्ष महामंत्री समेत 20 प्रत्याशियों ने अपना अपना नामांकन प्रस्तुत किया।
काफी गहमा गहमी के बीच नामांकन के प्रथम दिन सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के नए कार्यकारी का पर्चा दाखिला संघ के पुस्तकालय भवन में गहमागहमी के बीच पूरे दिन चलता रहा। अध्यक्ष, महामंत्री उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री तथा कार्यकारी के विभिन्न पदों पर कुल 20 प्रत्याशियों ने अपना अपना पर्चा दाखिला किया। पर्चा दाखिला को लेकर पूरा दिन कचहरी परिसर चुनावी सरगर्मियों के बीच अध्यक्ष पद पर शमशुल हसन, वीरेंद्र बहादुर पाल व उदय प्रताप राय ने अपने अपने समर्थकों के साथ नामांकन किया। महामंत्री पद पर लक्ष्मीकांत यादव तथा ज्ञानेंद्र पांडेय ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष पद वरिष्ठ के लिए संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कनिष्ठ पद पर मोहम्मद आरिफ व रविंद्र कुमार यादव ने नामांकन किया। वहीं संयुक्त मंत्री पद पर केदारनाथ गौड़, अभय कुमार राय व जितेंद्र बहादुर सिंह तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए विनय कुमार शुक्ला व प्रमोद कुमार रावत ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के 6 पदों पर राममिलन राजभर, मोहन कुमार, इंद्रजीत पांडेय, वेद प्रकाश पांडेय, कनिष्ठ सदस्य कार्यकारी के 6 पदों पर युसूफ खान, दिलीप कुमार सिंह तथा नीरज कुमार सिंह ने नामांकन किया। नामांकन 29 जनवरी को भी होगा। एल्डर कमेटी के चेयरमैन इश्तियाक अहमद, केदारनाथ राय, शरद श्रीवास्तव, इकबाल अहमद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *