अपना जिला

साहू वैश्य युवा महासभा ने मां कर्मा जयंती एवं होली मिलन समारोह का किया आयोजन

मऊ। अखिल भारतीय साहू वैश्य युवा महासभा द्वारा रविवार को हिन्दी भवन सभागार में मां कर्मा जयंती एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा मां कर्माबाई एवं भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जिसमें सैकड़ों साहू समाज के लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाईयां दी।

समारोह को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि होली मिलन समारोह सनातन धर्म की परम्परा रही है जो सभी समाज के लोगों को गिले शिकवे भुलाकर सद्भाव और भाईचारे के साथ गले मिलने का एक सुनहरा अवसर मिलता है। उन्होने कहा कि समाज में फैली कुरितियों व सामंतवादी ताकतों का मुहतोड़ जवाब दिया जाता
है। जिसके कारण सभी धर्मों के बीच एक दूसरे के प्रति आशान्वित प्रेम लगाव और सामाजिक समरसता बढ़ने का एक सार्थक मार्ग प्रशस्त होता है।
विशिष्ट अतिथि बसपा व व्यापारी नेता अजय साहू ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि होली का त्योहार देता है एकता व समरसता का संदेश। होली एकता समरसता और भाईचारे के संदेश के समाहित एक त्यौहार है। जिसके माध्यम से हम एक दूसरे से अपने
प्रेम व्यवहार व एकता का संदेश प्रसारित करते है। मंगरु प्रसाद गुप्ता ने
समारोह के अवसर पर मां कर्मा एवं भामाशाह के जीवनी पर विस्तार पूर्वक समाज के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद साहू समाज के लोगो ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल व फूलो से जमकर होली खेली।

कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता व अध्यक्षता अशोक कुमार गुप्ता ने किया। केदार साहू, तारकेश्वर साहू, प्रिन्स गुप्ता, कर्मेन्द्र गुप्ता को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर घनश्याम दास गुप्ता, रविन्द्र गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, कर्मेन्द्र गुप्ता, विरेन्द्र गुप्ता आदित्य कुमार गांधी, संजय गुप्ता, करुण गुप्ता, संतोष गुप्ता, अजीत गुप्ता, रामबड़ाई प्रसाद, आनन्द प्रसाद, मनोज गुप्ता, जगदीश साहू, हरिशंकर आदि उपस्थित रहे। उक्त अवसर पर भामाशाह विद्यालय के छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर लोगों को मंत्र मुग्धकर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *