अपना जिला

सांसद हरिनरायन राजभर ने बांटा कंबल

मऊ। सदर तहसील पर निर्धनों व असहायों को शीत लहर से बचाने के लिए कंबल का वितरण किया गया। गरीबों को कंबल वितरण करते हुए सांसद हरिनारायन राजभर ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर परिस्थिति में संघर्ष करने वाले नागरिकों को सहायता देने के लिए सदैव तत्पर रहती है। हमारी पार्टी का। मूल ध्येय ही है सबका साथ सबका विकास।
जिलाध्यक्ष सुनील गुप्त ने गरीबों में कंबल बाटने के बाद कहा कि,हमारी सरकार हर वर्ग के उत्थान को सदैव तत्पर है। इसमें बिना किसी भेद भाव के सबका कार्य निर्वाध ढंग से होगा। सरकार की नज़र में न् कोई नीच है न् कोई उंच, हर गरीब को भी उतना ही सम्मान मिलेगा जितना अमीर को। शीत लहर को देखते हुए हमारी सरकार ने हर गरीब को कंबल देने का निर्णय कर लिया है जो आगे भी जारी रहेगा।
इस अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष गनेश सिंह,अशोक सिंह,जिलामीडिया प्रभारी कृष्ण कान्त राय,आशुतोष, अम्बिका यादव आदि मौजूद रहे।

One thought on “सांसद हरिनरायन राजभर ने बांटा कंबल

  • Kailash

    Kambal distribute karne se area ka development hota to aaj ham kaha se kaha pahuch gye hote

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *