सांसद अतुल राय टीम ने घोसी लोकसभा में शुरू किया ऑक्सीजन लंगर
मऊ। सांसद घोसी अतुल राय मऊ जिला अस्पताल के लिए स्ट्रेचर व्हीलचेयर सैनिटाइजर पल्स ऑक्सीमीटर इंफ्रारेड थर्मामीटर फिर लोकसभा के लिए जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर पूरे संसदीय क्षेत्र के लिए एंबुलेंस सेवा और अब सर्वधर्म समभाव से देवस्थलों में ऑक्सीजन लंगर की व्यवस्था के तहत ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दे रहे हैंसांसद अतुल राय ने इस महामारी काल में एक जनप्रतिनिधि की नैतिक जिम्मेदारी के मायने बदल दिए हैं इसी के तहत कोतवाली अन्तर्गत शाही कटरा स्थित मदरसा जामिया मिफ्ताहुल उलूम ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय द्वारा दिया गया, सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय ने कहा कि यह बेजार वक्त जनप्रतिनिधियों के लिए अपनी संवेदनशीलता दिखाने का नहीं है अपनी नैतिक जिम्मेदारी सरकार पर थोपने का नहीं है ,निलंबित निधि के बहाने अपनी नैतिक जिम्मेदारी से मुंह मोड़ने का नहीं है और जाने अनजाने में अपने को बेजार बताकर क्षेत्र से लापता होने का नहीं है इस बात का एहसास संसद अतुल राय को है यही वजह है कि सांसद अतुल राय के अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों की हिफाजत ,जरूरतों को लेकर फिक्रमंद है सांसद जी के निर्देशन में उनकी पैरामेडिकल टीम हर गांव हर मोहल्ला की हर घर तक पहुंच कर चिकित्सकीय मदद पहुंचाने की कोशिश में जुटी है देवालयों में ऑक्सीजन लंगर के कई अर्थ है इनमें एक ही अर्थ यह भी है कि भगवान से कुछ मांगने के लिए खाली मन खाली हाथ नहीं जाते हैं बल्कि श्रद्धा भाव, भोग, प्रसाद लेकर जाते हैं सांसद अतुल राय भी ऑक्सीजन लंगर लगाकर प्रभु के दरबार में यही अर्जी लगाएं हैं कि हे प्रभु इस विपत्ति काल से मानव को उबारे,साथ मे थे तैयब पालकी राजविजय एवं राजीव सैनी मौजूद रहे।

