Uncategorized

सांई कालेज ऑफ फार्मेसी व इन्दू प्रकाश फार्मेसी के छात्रों ने पर्यावरण प्रदूषण खत्म करने का लिया संकल्

◆ पर्यावरण प्रदूषण खत्म करने के लिए छात्र-छात्राओं ने बढ़ाया कदम

मऊ । जनपद के साई कालेज आफॅ फार्मेसी सिकटिया व इन्दू प्रकाश फार्मेसी कालेज हलधपुर में छात्रों ने दीपावली पर्व पर मिट्टी के दीए जलाने व पर्यावरण प्रदूषण खत्म करने का संकल्प लिया। कालेज के प्रबंधक अखिलेश राय द्वारा छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कालेज के प्रबंधक अखिलेश राय ने बताया कि बॉर्डर पर तनाव के बीच भारत अपने पड़ोसी देश चीन को दिवाली पर एक और झटका देने की तैयारी में है। दिवाली पर खूब बिकने वाले चाइनीज झालर को लोगों ने बाजार से बहिष्कार कर दिया है। गाय के गोबर से बने 33 करोड़ पर्यावरण के अनुकूल दीयों के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है ताकि चीनी उत्पादों का मुकाबला आसानी के साथ किया जा सके। उन्होंने कहा कि देश में प्रतिदिन लगभग 192 करोड़ किलो गोबर का उत्पादन होता है। उन्होंने कहा कि गोबर आधारित उत्पादों में बड़ी संभावनाएं हैं। दीयों के अलावा, गोबर, मूत्र और दूध से बने अन्य उत्पादों जैसे कि एंटी-रेडिएशन चिप, पेपर वेट, गणेश और लक्ष्मी की मूर्तियों, अगरबत्ती, मोमबत्तियों और अन्य चीजों के उत्पादन को बढ़ावा दे रहे हैं। प्रधानाचार्य अजय कुमार ने बताया कि इससे गौशालयों को मदद मिलेगी, जो वर्तमान में कोरोना महामारी के कारण वित्तिय मुसीबत में हैं। इससे ग्रामीण भारत में रोजगार के अवसर पैदा करने के अलावा आत्मनिर्भर बनने में भी मदद मिलेगी व सभी प्रवेश लिए हुए छात्राओं को एक-एक पौधा भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य रुप से प्रधानाचार्य अजय कुमार, अरशद कमाल, अध्यापकगण सतेन्द्र यादव , विशाल राय, अविनाश पाण्डेय, विवेक पाण्डेय, प्रीति आंनद, अमृता सिंह, विमलेश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *