अपना जिला

सांई कालेज ऑफ फार्मेसी में गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर हुआ कार्यक्रम

मऊ । साई कालेज आफॅ फार्मेसी सिकटिया में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमे साई कालेज के प्रबन्धक अखिलेश राय ने बताया कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में प्रमुख सूत्रधार माने जाने वाले गांधी जी राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता भी थे। उन्होंने सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा ) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के लिए अग्रणी भूमिका निभाई थी। जिसकी नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी। भारत को आजादी में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतंत्रता के प्रति आन्दोलन के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित भी किया था। इस दौरान प्रधानाचार्य अजय कुमार, अशजद कमाल व अध्यापकगण अखिलेश सिंह, अश्वनी सिंह, अभिषेक विश्वकर्मा , प्रखर राय, अकिंत सिंह चैहान व विवेक पाण्डेय, प्रिति आनन्द , अमृता सिंह भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *