सहकारी संघ चुनाव में नतीजा भाजपा के अनुकूल होने पर हर्ष
मऊ। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में सहकारी संघ के चुनाव के नतीजों को पार्टी के अनुकूल होने पर हर्ष की लहर दौड़ गई उक्त चुनाव के संबंध में जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कान्त राय ने बताया कि पार्टी द्वारा पहली बार सहकारिता के चुनाव में सक्रियता से भाग लिये जाने के बावजूद भी पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयास से पार्टी ने महत्वपूर्ण व मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।सहकारी संघ मऊ पर हुए चुनाव में आनंद सिंह रैकवार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद हेतु तथा प्रमोद कुमार को उपाध्यक्ष पद हेतु चुना गया।
इसके साथ ही ऋषिकेश सिंह,अजित सिंह,रामस्वरूप व कलपु राम को बैंक प्रतिनिधि तथा सूर्यभान सिंह,मनीष सिंह,लालचन्द यादव व कलपु राम को जिला सहकारी फेडरेसन का प्रतिनिधि चुना गया। आनंद सिंह गुड्डू व शिवमुनि राम को क्रय विक्रय समिति कोपागंज का प्रतिनिधि चुना गया। साथ ही केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के प्रतिनिधि हेतु राधेश्याम सिंह,मनीष सिंह व पूनम सिंह को चुना गया।
इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह,अक्षलेन्द्र विक्रम सिंह,मंडल अध्य्क्ष परदहां राकेश गुप्त,रमेश यादव,रामनगीना यादव,कमलेश सिंह,अमरनाथ सिंह आदि उपस्थित रहे।
