रचनाकार

“सरल व्यवहार हो जाए”

(चैत्र शुक्ला प्रतिपदा,संवत2078= नव वर्ष मंगलमय हो)

हमारी प्रार्थनाओं से , सुखी संसार हो जाए।
प्रभु ऐसी कृपा करना,कि बेड़ा पार हो जाए।।
सभी दुर्भावनाएं क्लेश दुर्गुण, दूर हों हमसे ।
हमारे मन वचन और कर्म पर,अधिकार हो जाए।।
सभी संभावनाएं लक्ष्य , पूरी शक्ति दे देना।
जयी विजयी बनें हम,स्वप्न सब साकार हो जाए।।
धरा पर धर्म रक्षा हेतु , हम डट कर खड़े होवें।
चलें सन्मार्ग पर हम ,सज्जनों से प्यार हो जाए।।
अंधेरों को मिटा कर हम ,उजालों में रहे हरदम।
सदा पीड़ित दुखी जन के,हमीं आधार हो जाएं।।
बने इंसान भेदों में , नहीं विश्वास अपना हो ।
सभी मिलकर रहें ऐसा कि,हम परिवार हो जाएं।।
दयानिधि दान दो ऐसा दया की,हम बने मानव।
कि प्राणिमात्र रक्षा हो,सरल व्यवहार हो जाए।।

…..”अनंग”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *