सरकारी जमीनों पर कब्जा किये व्यक्ति भूमि मॉफिया में होंगे चिन्हित : जिलाधिकारी
मऊ। 05 फरवरी,2018। सावधान अगर आप सरकार की जमीन, मकान आदि पर कब्जा किए हुए हैं, या फिर किसी अन्य प्रकार से अतिक्रमण कर सरकार के जमीन को अपने व्यक्तिगत प्रयोग में ले रहे हैं तो उन जमीनों से तौबा-तौबा कर लीजिए। क्योंकि जिलाधिकारी मऊ प्रकाश बिंदु ने ऐसे जमीनों के मामले में अपने तेवर बहुत ही कड़े कर लिए हैं साथ ही उन्होंने अपने मातहतों को सख्त निर्देश दिया है कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके ऊपर ना सिर्फ कार्रवाई की जाए बल्कि उन्हें भूमाफिया में चिन्हित करने का आदेश भी जारी कर दिया है। उक्त बातें जिलाधिकारी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री द्वारा निर्धारित 61 प्रारूप पर विकास कार्या की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी द्वारा आई0जी0आर0एस0 के तहत लम्बित प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश दिये। अन्यथा कहा कि सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने जनपद में सभी सरकारी जमीनों पर कब्जा किये व्यक्तियों की भूमि मॉफिया में चिन्हित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये तथा ए0आर0टी0ओ0 को जनपद में डग्गामार वाहन के खिलाफ और सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को सभी पी0एस0सी0, सी0एस0सी0 एवं जिला चिकित्सालय में दवा की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये नरेगा की खराब स्थिति पर जिलाधिकारी ने सख्त चेतावनी दी तथा निर्देश दिये कि एक सप्ताह में यदि स्थिति सुधरती नही है तो सभी बी0डी0ओ0 को प्रतिकूल प्रविष्ठि दे दी जाय। जिलाधिकारी ने मधुबन के रामनरायन पुत्र मोतीलाल की शिकायत मिली है कि वह लाभर्थियों से पैसा लेकर काम करता है जिलाधिकारी ने इसकी जॉच एल0आई0यू0 से कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने गावों में राशन की दुकानों की शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए कहा कि गांव स्तर पर सत्यापन करने वाली अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाय। जिलाधिकारी ने शेड्यूल के अनुसार विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने जनता की शिकायतों को ध्यान में रखकर निर्देश दिये कि ट्रांसफार्मर बदलने में पैसा की शिकायत पर एफ0आई0आर0 दर्ज करा दिया जाय।
उक्त अवसर पर प्रधानमंत्री आवास, विद्युत, पोषण मिशन, कृषि, गन्ना, कन्या विद्याधन योजना, विद्यालय भवन निर्माण, त्वरित सिचांई लाभ कार्यक्रम, विधवा विकलांग, पी0डब्ल्यू0डी0, वृक्षा रोपण, वन विभाग, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, ग्रामीण अभियन्तरण सेवा, लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, डूडा विभाग सहित समस्त सभी विभागों की समीक्षा की गयी।
उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी, परियोजना निर्देश बी0बी0 सिंह, डी0सी0 मनरेगा तेजभान सिंह, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, मुख्य चिकित्साधिकारी, डी0डी0 ए0जी0, अधिशासी अभियन्ता पी0डब्ल्यू0डी0, अधिशासी अभियन्ता जल निगम, समाज कल्याण अधिकारी, बी0डी0ओ0 सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

