समाजसेवी अधिवक्ता के समर्थन में उतरे अधिवक्ता, सीओ कार्यालय का घेराव कर किया प्रदर्शन
सकलडीहा। डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के नेतृत्व में बार के अध्यक्ष अतुल तिवारी के नेतृत्व में डेमोक्रेटिक बार के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र पांडे एडवोकेट के खिलाफ दर्ज हुए फर्जी मुकदमे तथा सीओ के मनमानी तथा सीओ को सकलडीहा से हटाने के मामले को लेकर के सकलडीहा तहसील गेट से लेकर के क्षेत्राधिकारी कार्यालय तक तमाम नौजवानों अधिवक्ताओं ने मार्च किया और सीओ कार्यालय पर जाकर के जमकर नारेबाजी की अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि पिछले सोमवार को पुलिस अधीक्षक चंदौली को पत्र देने के बाद सीओ के खिलाफ अब तक कार्रवाई ना होने से क्षुब्ध अधिवक्ताओं ने जल्द ही अनशन करने की भी बात कही बार के संरक्षक अजय कुमार सिंह ने कहा कि सीओ की मनमानी से अगर पुलिस प्रशासन सीओ को सकलडीहा से नहीं हटाता है तो और आंदोलन तेज किया जाएगा वहीं बार के अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा और मनोज पांडे ने संयुक्त रूप से कहा कि किसी भी प्रार्थना पत्र की जांच कराए बिना व्यक्तिगत हित दिखाकर के क्षेत्राधिकारी सकलडीहा ने जो कृत्य किया है वह गलत है अधिवक्ता समाज इस मामले को और आगे तक ले कर जाएगा वही युवा संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने 24 घंटे के अंदर पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर co के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो अब नौजवान लगातार क्रमिक अनशन के लिए तैयार है वही प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से रामअवतार दुबे लाल बहादुर मिश्रा संतोष सिंह सुरेश यादव आशुतोष सिंह नितिन तिवारी अखिलेश तिवारी शिवपूजन राम प्रभु नाथ पाठक रुद्र पाठक अनुज सिंह विमलेश पाठक रोहित तिवारी रोहित पांडे दिलीप पांडे विनय पांडे आशुतोष विश्वकर्मा विकास राय नंद पाठक लकी तिवारी प्रिंस तिवारी टुनटुन राम उपेंद्र कुमार राम बब्बर चौहान विवेक जायसवाल बाबा ठाकुर बिहारी चौहान आदि प्रमुख रूप से थे

