अपना जिला

समाजवादी प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष बने गौरव पाण्डेय

मऊ। समाजवादी पार्टी के युवा नेता गौरव पाण्डेय को उनके सामाजिक कार्यों व संघर्षों को देखते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के अनुमोदन पर समाजवादी प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष, ऊंचाहार विधान सभा के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय द्वारा समाजवादी प्रबुद्ध सभा का मऊ जनपद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मनोनीत होने पर समाजवादी प्रबुद्ध सभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि छोटे मध्यम वर्गीय ब्राम्हण परिवार के लड़के को समाजवादी प्रबुद्ध सभा का दूसरी बार जिलाध्यक्ष बना कर पार्टी ने बहुत बड़ा सम्मान दिया है। उन्होंन कहा की सभी वर्ग के लोग मिल कर 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *