सभासद विनोद गुप्ता बने अखिल भारतीय मद्धेशिय वैश्य सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष
मऊ। नगर निवासी नगर पालिका परिषद के सभासद भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री विनोद गुप्ता को अखिल भारतीय मद्धेशिय वैश्य सभा उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व भाजपा प्रत्याशी नगर पंचायत मोहम्दाबाद अंजनी गुप्ता का संघटन मंत्री के पद पर मनोयन किये जाने से उनके समर्थकों व शुभचिंतकों ने बधाई दी है। मऊ नगर स्थित मद्धेशिया अतिथि भवन ब्रह्मस्थान पर बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रंजीत गुप्ता द्वारा मऊ के सामाजिक सरोकारों में बढ़ चढ़ कर भूमिका
निभाने वाले विनोद गुप्ता व अंजनी गुप्ता को नया दायित्व सौंपा है।
इस बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व शीतला माता व्यवस्था समिति के अध्यक्ष पारसनाथ गुप्त, प्रदेश महामंत्री गिरिजेश गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम दास गुप्ता, करौली आश्रम समिति के अध्यक्ष कुबेर गुप्ता, जिला अध्यक्ष गिरीश चंद गुप्ता, नगर अध्यक्ष डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता, उमेश गुप्ता, मयंक मद्धेशिया, हेमराज मद्धेशिया सहित सजातीय बंधुओं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

