अपना जिला

सपा नेता के पिटाई के मामले में करणी सेना भारत के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

मऊ। सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के सामने करणी सेना भारत के जिलाध्यक्ष एवं हिंदुवादी नेताओ ने सूबे के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को गाली देने का आरोप लगाते हुए सपा नेता महेंद्र चौहान की जमकर कुटम्मश कर दिया था, जब इस बात की जानकारी जिले के सपाइयों व चौहान समाज को हुई तो वह आक्रोशित हो उठे और करणी सेना भारत के जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जिला प्रशासन को चेतावनी भी दिया था। लेकिन उससे पहले शहर कोतवाल ने मंगलवार को सपा नेता की पिटाई के मामले में करणी सेना भारत के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह को गाजीपुर तिराहा स्थित एक प्लाजा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह पुलिस के सामने ही मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि योगी को गाली देने वाले को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है और जो भी सूबे के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को गाली देगा उसके साथ भी यही किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *