अपना जिला

सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय के खिलाफ प्राथमिकी पर सपाइयों में आक्रोश, कहा डरेंगे नहीं


मऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व प्रवक्ता राजीव राय के खिलाफ गलत तरीके से सत्ताधारी पार्टी के इशारे पर प्राथमिकी दर्ज करने पर सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आक्रोश प्रकट किया। इस दौरान पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने उत्पीड़न के खिलाफ एकजुटता का भी प्रदर्शन किया। चेताया कि समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता उत्पीड़न के खिलाफ आरपार का संघर्ष करने के लिए तैयार है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व प्रवक्ता राजीव राय ने कहा कि सपा कार्यकर्ता केन्द्र व प्रदेश सरकार की तानाशाही रवैये से डरने वाले नहीं है, बल्कि उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने के लिए तैयार हैं। सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने बताया कि सात दिसंबर से किसान आंदोलन के समर्थन में पद यात्रा निकालकर गांवों में किसानों से मिलकर उन्हें सरकार के जनविरोधी नीतियों से अवगत कराने का निर्णय लिया गया। जिला प्रशासन को भी चेताया गया कि अगर किसानों का धान नहीं खरीदा गया तो समाजवादी पार्टी के लोग क्रय केंद्रों पर भी धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। सपा के राष्ट्रीय सचिव व राष्ट्रीय मीडिया प्रवक्ता राजीव राय पर सत्ता के इशारे पर मुकदमा दर्ज कराने की मंशा की भी घोर निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि सपा नेताओं के उत्पीड़न करने और उन्हें डराने की मंशा पर जिला प्रशासन ने रोक नहीं लगाई तो जेल भरो आंदोलन से भी सपा कार्यकर्ता पीछे हटने वाले नहीं हैं। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। मुख्य वक्ता एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने कहा कि आज किसान असंगठित होने के चलते हर स्थानों पर खून के आंसू रो रहे हैं। जहाँ के किसान संगठित हैं उनका हौसला बढ़ाना चाहिए। असंगठित क्षेत्र के किसानों को उनके अधिकार और फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए हर वर्ग के लोगों को किसानों के समर्थन में आगे आना चाहिए। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव रामहरि चौहान, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, जिला महासचिव अब्दुल कुद्दूस अंसारी, दिनेश उर्फ गुड्डू चौधरी, सीताराम कुशवाहा, रामसमुझ पटेल, रमेश दुबे, रामधनी यादव,विधानसभा अध्यक्ष राम प्रकाश यादव बबलू, अमान अहमद, चन्द्र कान्त मौर्य,लालधर यादव, रामधनी चौहान, राजेन्द्र यादव, वीरेंद्र चौहान,अशोक कुमार गोतम, रविन्द्र खरवार,ज़हीर सेराज, बन्ने खां, हरेंद्र सरोज, दिलीप पांडे, गौरव पांडे, जय प्रकाश यादव, शहनवाज आलम, अखिलेश यादव,आरती साहनीयोगेंद्र यादव, मुख्तार हुसैन,अखंड पांडे, विनोद यादव, महेंद्र चौहान, अशोक यादव काका, मन्नू राम आदि उपस्थित रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *