सनबीम स्कूल, मऊ में वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन
मऊ। सनबीम स्कूल का वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया। जिसमें विद्यालय के कक्षा 3 से कक्षा 12 तक के सभी छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में भाग लिया और किसी न किसी रूप में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस प्रकार के आयोजनो का मुख्य उद्देश्य छात्रों को शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक रूप से सुदृढ़ एवं सजग बनाना होता है। साथ ही उनमें आत्म विश्वास, आत्म निर्भरता एवं समूह में कार्य करने की क्षमता का विकास होता है। जिससे छात्र शरीर के विभिन्न अंगों में सामंजस्य स्थापित कर अपनी ऊर्जा का अधिक से अधिक प्रयोग कर सकें। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा0 असगर अली, डायरेक्टर राकेश गर्ग, आशीष अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, गिरिराज अग्रवाल, श्रीमती कृर्ति अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम तिवारी के कर कमलों द्वारा किया गया।
विभिन्न खेंलों में छात्रों ने अपना अद्भुत प्रदर्शन प्रस्तुत कर सभी को प्रसन्नचित कर दिया। बास्केट् एेंड बॉल रेस, थ्री लेग्ड रेस (ब्यॉज),स्कीपिंग रेस, कोन रेस, 100 मी0 रेस, 100 से 4 सौ मी0 रेस में बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। विद्यालय के डायरेक्टर राकेश गर्ग ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के खेलों का आयोजन विद्यार्थी जीवन में बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस प्रकार के खेलों से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। खेलों से केवल शारीरिक ही नही अपितु मानसिक विकास भी होता है। इसके पश्चात् विद्यालय में उपस्थित सभी निदेशक गण एवं प्रधानाचार्या द्वारा विजेताआें को पुरस्कार वितरित किया गया तथा उन्हें आगे भी इस तरह के खेलों में भाग लेते रहने और अच्छे प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया।

