खास-मेहमान

संजय कुमार मिश्रा मऊ के नये ईओ

मऊ। नगर निकाय निदेशालय उ.प्र. के निदेशक अखिलेश सिंह ने उत्तर प्रदेश के कई जनपदों के नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है। मऊनाथ भंजन नगर पालिका परिषद के नये अधिशासी अधिकारी के रूप में गाजीपुर नगर पालिका से संजय कुमार मिश्रा को नई तैनाती दी है। वर्तमान में मऊ नाथ भंजन के अधिशासी अधिकारी आशीष ओझा को अम्बेडकर नगर के टाण्डा नगर पालिका परिषद में अधिशासी अधिकारी का दायित्व सौंपा है। इसके अलावा भी कई जनपदों के नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी इधर से उधर हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *