खास-मेहमान

श्री श्री रवि शंकर को म्यूजियम ऑफ़ टोलेरेंस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नेतृत्व के लिए पुरस्कार

◆पुरस्कार समारोह में अमेरिकी कांग्रेसियों और 12 देशों के राजदूतों ने भाग लिया

लॉस एंजिल्स। सोमवार को लॉस एंजिल्स के म्यूजियम ऑफ़ टोलेरेंस में हुए एक समारोह में गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर को प्रतिष्ठित साइमन विसेन्थल सेंटर के अंतर्राष्टीय नेतृत्व के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया। इस केंद्रीय पुरस्कार के पिछले प्राप्तकर्ताओं में कनाडा के पूर्व प्रधान मंत्री स्टीफन हार्पर और विश्व विख्यात हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज़ भी शामिल हैं। गुरुदेव को मानव जाति, अंतरधर्म संबंध और लोगों के बीच सहिष्णुता को बढ़ावा देने के लिए यह पुरूस्कार पेश किया गया है।
मानवाधिकार संगठन के एसोसिएट डीन रब्बी अब्राहम कूपर ने कहा, “श्री श्री रवि शंकर आतंकवाद का मुकाबला करने और सहिष्णुता को बढ़ावा देने के हमारे प्रयासों में सिर्फ एक दोस्त नहीं हैं, लेकिन भागीदार भी हैं।” समारोह में कैलिफोर्निया के 28 शहरों के कई सरकारी अधिकारियों, कांग्रेसियों, महा पौरों और परिषद सदस्य उपस्थित थे और जापान, स्वीडन, म्यांमार, ब्रा जील, मैक्सिको, जर्मनी, नीदरलैं ड, स्विटजरलैंड, अज़रबैजान,इटली , चेक गणराज्य और तुर्की के राजदूत उपस्थित थे।
कैलिफोर्निया राज्य विधानसभा के अध्यक्ष ने गुरुदेव के सम्मान में एक स्वागत समारोह की मेजबानी की, जहां विधानसभा सदस्यों ने उन्हें कैलिफोर्निया में आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा किए गए सभी कामों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *